Search

 
 
 

Ranchi News : जगन्नाथ मंदिर में 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करें एसएसपी: HC

हाईकोर्ट ने रांची के SSP को निर्देश दिया कि जगन्नाथ मंदिर के बाहर सप्ताह के सातों दिन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये जाएं. मंदिर के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें.
 
जगन्नाथ मंदिर, रांची.

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की कमेटी के विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई की. सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट को बताया गया कि जगन्नाथ मंदिर परिसर सुरक्षित नहीं है. यह मंदिर सुनसान क्षेत्र में स्थित है. कुछ दिन पहले मंदिर के गार्ड की हत्या की जांच के दौरान अप्रिय घटनाएं हुई थीं. वहां रात में पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध नहीं रहते हैं. 


इस पर कोर्ट ने रांची के SSP को निर्देश दिया कि जगन्नाथ मंदिर के बाहर सप्ताह के सातों दिन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये जाएं. मंदिर के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें. इस आदेश का तत्काल पालन किया जाए. कोर्ट ने 23 जून तक अनुपालन की रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है.


कोर्ट ने आदेश की प्रति रांची के SSP को तत्काल भेजने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई में महाधिवक्ता को भी रहने को कहा है. अगली सुनवाई 23 जून को निर्धारित की गई है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही