Search

 
 
 

Power Alert: रांची के इन इलाकों में 18 जून को 6 घंटे रहेगा पावरकट

रांची के कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू गली क्षेत्र और अशोकनगर सहित कई इलाकों में 18 जून गुरुवार को बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा.
 

Ranchi: रांची के कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू गली क्षेत्र और अशोकनगर सहित कई इलाकों में 18 जून गुरुवार को बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा. जिसके चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. प्रभावित इलाकों के निवासी समय पर जरूरी कार्य कार्य निपटा लें. 

 


कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू गली क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. जिसके चलते आसपास के क्षेत्रों पावरकट रहेगा. वहीं, अशोकनगर के अवर प्रमंडल के अंतर्गत HSL में भी बिजली मरम्मत कार्य किया जाएगा. जिसके कारण गौरीशंकर नगर, एजी  कॉलोनी, डोरंडा, कडरू, नया बस्ती सहित कई इलाकों में सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा. 

 

 

इसके अलावा विद्युत शक्ति उपकेंद्र गोंदा के 11 kv चांदनी चौक फीडर में पेड़ के डालियों की छंटाई से संबंधित कार्य किया जाएगा. इस कार्य के कारण गांधी नगर सीसीएल कॉलोनी, धावन नगर,  शास्त्री नगर, चंदवे, सर्वोदय नगर, झिगरा टोली, विद्यापति नगर, बालाजी नगर,  उदय नगर समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह के 7 बजे से 8:30 बजे तक बाधित रहेगी. 

 


11 केवी अयोध्यापुरी फीडर में भी बिजली मेंटेनेंस का कार्य सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा. जिसके चलते न्यू नगर, दीपाटोली, इमामकोठी, अयोध्यापुरी, ढेलाटोली, सरना टोली, महावीर नगर एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे.

 


नामकुम स्टेशन फीडर फीडर में भी सुबह 10 बजे से दिन के 11.30 बजे तक बिजली मरम्मत कार्य किया जाएगा. इस दौरान जोरार, तेतरी टोली, नामकुम स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही