Search

 
 
 

BLA के हमलों में 10 पाकिस्तानी जवान ढेर, कई थानों और सरकारी भवनों पर कब्जा, पाकिस्तान फौज बैकफुट पर

जानकारी के अनुसार हाल के वर्षों में बलूच विद्रोहियों ने अन्य प्रांतों से बलूचिस्तान आये पाकिस्तानी नागरिकों और विदेशी कंपनियों पर हमले तेज किये हैं. पिछले साल मार्च में बलूच विद्रोहियों ने 450 यात्रियों से भरी एक ट्रेन हाईजैक कर ली थी.
 

Islamabad : बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने आज शनिवार को बलूचिस्तान के  प्रमुख जिलों क्वेटा, पसनी, मस्तुंग, नुश्की और ग्वादर सहित 12 शहरों में लगभग एक ही टाइम में हमला बोल दिया. खबरों के अनुसार इन हमलों में कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी मारे गये हैं.

 

क्वेटा में अकेले चार पुलिसकर्मियों के मारे जाने की सूचना है. उधर सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि उनकी जवाबी कार्रवाई में BLA के 37 उग्रवादियों की मौत हुई है.    

 

सूत्रों के अनुसार बलूच लिबरेशन आर्मी ने कई थानों और सरकारी भवनों पर कब्जा कर लिया है.बलोच आर्मी के जेयंद गुट ने ऑपरेशन हेरॉफ के फेज 2 के तहत जोरदार हमले किये हैं.

कई पुलिस स्टेशनों पर बागी बलोचों ने कब्जा जमा लिया है. सूत्रों के अनुसार बलोच विद्रोहियों द्वारा अचानक हमला किये जाने से  पाकिस्तान फौज बैकफुट पर है, अपने पोस्ट छोड़कर भाग गयी है.


 बलूच लिबरेशन आर्मी ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसके निशाने पर पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने, पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी थे.


रिपोर्ट्स के अनुसार बलूच आर्मी ने आज के हमले के साथ ही कथित ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की है.  BLA का कहना है कि वह मातृभूमि की रक्षा के लिए नये हमलों की योजना बना रही है.
 

आज हुए हमलों के बाद पूरे बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गयी है. विभिन्न शहरों में आपातकालीन टीमें तैनात हो गयी हैं. सुरक्षा बल संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं.    


जानकारी के अनुसार हाल के वर्षों में बलूच विद्रोहियों ने अन्य प्रांतों से बलूचिस्तान आये पाकिस्तानी नागरिकों और विदेशी कंपनियों पर हमले तेज किये हैं. पिछले साल मार्च में बलूच विद्रोहियों ने 450 यात्रियों से भरी एक ट्रेन हाईजैक कर ली थी.   

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही