Search

 
 
 

दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

बैठक में पार्टी नेता दिलीप वलसे ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव पर  पार्टी के सभी नेताओं ने मुहर लगा दी. बता दें कि  सुनेत्रा पवार को नेता चुने जाने से पहले एनसीपी नेताओं ने दिवंगत अजित पवार को श्रद्धांजलि दी.
 

 MumbaI :  एनसीपी विधायक दल की नेता व दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज शनिवार को मुंबई स्थित  लोकभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की  शपथ ली. वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी.

 

उन्हें महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सादे समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत एनसीपी और भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे. 

 

इससे पहले दोपहर को  एनसीपी (अजित गुट) के विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को पार्टी का नया विधायक दल नेता चुन लिया गया.  बता दें कि बैठक से पहले इसके संकेत मिल गये थे कि सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुन लिया जायेगा.

 

बैठक में पार्टी नेता दिलीप वलसे ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव पर  पार्टी के सभी नेताओं ने मुहर लगा दी.  बता दें कि सुनेत्रा पवार को नेता चुने जाने से पहले एनसीपी नेताओं ने दिवंगत अजित पवार को श्रद्धांजलि दी.  
  

राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के एनसीपी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद एनसीपी नेता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने वर्षा बंगले (सीएम का आधिकारिक आवास) पहुंचे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही