Search

 
 
 

अमित शाह ने कहा, घुसपैठिये देश की सुरक्षा के लिए खतरा,  बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई तय है

अमित शाह ने पौराणिक कथानक का जिक्र करते हुए कहा, जब भगवान श्रीराम ने सेतु(राम) का निर्माण किया था, तब रावण को भी लगता था कि उसे कोई हरा नहीं सकता, लेकिन अंत में सत्य की जीत हुई. अब बंगाल में भी परिवर्तन तय है. किसी का अहंकार टिकेगा नहीं.
 

 Kolkata : पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार की विदाई तय है. 2026 का साल राज्य की राजनीति में बदलाव का साल होगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को बंगाल में थे. यहां आयोजित एक जनसभा में अमित शाह ने ममता बनर्जी और टीएमसी को कटघरे में खड़ा किया.

 

 

श्री शाह ने अपने भाषण में जनता को याद दिलाया कि बंगाल की जनता ने वामपंथियों की सरकार से छुटकारा पाने के लिए सत्ता टीएमसी के हवाले की थी,  लेकिन आज राज्य में कट मनी, भतीजे की दबंगई, पुलिस का दुरुपयोग और घुसपैठ एक उद्योग बन चुका है.  


इस क्रम में अमित शाह ने आनंदपुर वेयरहाउस के अग्निकांड का जिक्र किया. कहा कि यह राज्य सरकार में जारी भ्रष्टाचार के कारण हुआ. अमित शाह में अग्निकांड का  जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देत हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.


अमित शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठियों को बचाने के लिए वंदे मातरम का विरोध कर रही है. शाह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में शहीदों के अंतिम शब्द वंदे मातरम थे. मोदी सरकार ने इसके 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में समारोह आयोजित करने का फैसला किया है.  
 

 गृह मंत्री ने कहना था कि बंगाल में अवैध प्रवेश(घुसपैठ) राज्य ही नहीं,पूरे देश की सुरक्षा के लिए खतरा है. श्री शाह में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है.


बताया कि हाई कोर्ट द्वारा बीएसएफ के पक्ष में फैसला दिये जाने के बावजूद टीएमसी सरकार जमीन नहीं दे रही है.  अमित शाह ने कहा, घुसपैठिए सत्तारूढ़ दल के वोट बैंक हैं, इसलिए बीएसएफ को जमीन नहीं दी जा रही है.  


अमित शाह ने यह आरोप भी लगाया कि ममता बनर्जी मतुआ समाज को डराने में लगी हुई है. शाह ने मंत्री शांतनु ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा, समुदाय(मतुआ) को डरने की जरूरत नहीं है. उनके अधिकारों की रक्षा होगी. नागरिकता से जुड़े कानून लागू किये जायेंगे. राज्य सरकार भले ही विरोध करती रहे.   
 

अमित शाह ने पौराणिक कथानक का जिक्र करते हुए कहा, जब भगवान श्रीराम ने सेतु(राम) का निर्माण किया था, तब रावण को भी लगता था कि उसे कोई हरा नहीं सकता, लेकिन अंत में सत्य की जीत हुई. अब बंगाल में भी परिवर्तन तय है. किसी का अहंकार टिकेगा नहीं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही