Search

 
 
 

9 हजार करोड़  की संपत्ति के मालिक कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन ने IT रेड के बीच गोली मारकर आत्महत्या की

सीजे रॉय की नेटवर्थ लगभग 9 हजार करोड़ रुपए था. वे प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा लग्जरी कारों के मालिक थे. उनके पास 12 रोल्स रॉयस भी थी. केरल के मूल निवासी सीजे रॉय का बिजनेस(रियल एस्टेट डेवलपर) कर्नाटक से लेकर दुबई तक फैला हुआ था.
 

 Bengaluru :  बेंगलुरू से एक Business Tycoon द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किये जाने की  खबर आयी है.  खबर है कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे (चिरियनकांडथ जोसेफ)रॉय ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु स्थित रिचमंड सर्कल के पास अपने ऑफिस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली.  

 


पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर लगभग 3.15 बजे घटी है. रॉय की पत्नी और पुत्र आज शनिवार को बेंगलुरु के बॉवरिंग अस्पताल में पोस्टमॉर्टम सेंटर पहुंचे हैं. यहां उनका  पोस्टमॉर्टम किया जाना है.

 


पुलिस के जानकारी दी कि पिछले तीन दिनों से चेयरमैन के यहां इनकम टैक्स (IT) विभाग की रेड चल रही थी.  सीजे  रॉय द्वारा अचानक आत्महत्या किये जाने के बाद इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी कार्र्वाई छोड़कर चले गये.

 


बताया जाता है कि सीजे रॉय की नेटवर्थ लगभग 9 हजार करोड़ रुपए थी. वे प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा लग्जरी कारों के मालिक थे. उनके पास 12 रोल्स रॉयस भी थी. केरल के मूल निवासी सीजे रॉय का बिजनेस(रियल एस्टेट डेवलपर) कर्नाटक से लेकर दुबई तक फैला हुआ था.

 


पुलिस के अनुसार जब वह घटना स्थल पर पहुंची, तो वहां कोई IT अधिकारी नहीं था. बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि वह  IT विभाग से इस मामले में पूछताछ करेगी.

 


सूत्रों के अनुसार पुलिस इस मामले में कानूनी आधार पर निर्णय लेगी कि क्या इसे केस को अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया जाये?  या फिर इसमें आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं जोड़ी जाये. कमिश्नर के अनुसार कॉन्फिडेंट ग्रुप के एक डायरेक्टर इस मामले में पहले ही शिकायत दर्ज करा चुके हैं. 

 

 
 उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, उच्च स्तरीय जांच होगी


कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराई जायेगी. बताया कि  केरल आयकर विभाग की टीम तीन दिन से सीजे रॉय के कार्यालय में कार्रवाई कर रही थी .हर दिन उनसे पूछताछ की जा रही थी. बता दें कि  रॉय के बड़े भाई ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसी के दबाव की वजह से उन्होंने सुसाइड किया है.    

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही