Search

 
 
 

झारखंड के 10 खिलाड़ी ‘इंटरनेशनल योगासन चैंपियनशिप 2026’ में देश का करेंगे प्रतिनिधित्व

मकाऊ में 14 और 15 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली पहली इंटरनेशनल योगासन चैंपियनशिप में झारखंड के 10 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 18 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जबकि भारत से लगभग 40 खिलाड़ी प्रतियोगिता में उतरेंगे
 

Ranchi : मकाऊ में 14 और 15 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली पहली इंटरनेशनल योगासन चैंपियनशिप में झारखंड के 10 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 18 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जबकि भारत से लगभग 40 खिलाड़ी प्रतियोगिता में उतरेंगे. इस चैंपियनशिप में 12 से 50 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. झारखंड योग टीम को ‘वीकडेज इंडिया’ स्पॉन्सर कर रही है. प्रतियोगिता में बैंकॉक (थाईलैंड), जापान, हांगकांग, मकाऊ, वियतनाम, ताइवान सहित कई देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे.

Uploaded Image

झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और इससे पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं. झारखंड से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में पवन कुमार पांडेय, विनोद कुमार रंजन, पवन झा, अनीता कुमारी, सविता कुमारी, तन्वी गौरव, प्रियांशु झा, पायल कुमारी और प्रियांशु कुमारी शामिल हैं. टीम के कोच नंद दुलाल दत्ता और सुशील पराजय हैं, जबकि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी भास्कर रॉय और सीमा रॉय संभाल रहे हैं. इस चैंपियनशिप में कुल चार इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे. जिसके लिए खिलाड़ियों ने कड़ी तैयारी की है. टीम को पूरा भरोसा है कि खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और झारखंड व देश का नाम रौशन करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही