Search

 
 
 

रांची: गोस्सनर कॉलेज में बैठक, GCF 5.0 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी

गोस्सनर कॉलेज में GCF 5.0 ( गोस्सनर सिने फेस्ट) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने को लेकर बैठक हुई. इस दौरान GCF 5.0 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्मे, डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म को भी शामिल किया जाएगा.
 

Ranchi : गोस्सनर कॉलेज में GCF 5.0 ( गोस्सनर सिने फेस्ट) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने को लेकर बैठक हुई. इस दौरान GCF 5.0 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्मे, डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म को भी शामिल किया जाएगा. 

 

गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग में पिछले चार वर्षों से राष्ट्रीय एवं राजकीय फिल्मों का स्क्रीनिंग किया जाता रहा है. इस वर्ष सिने फेस्ट को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा.


फरवरी में आयोजित करने का लिया निर्णय

बैठक में सिने फेस्ट 5.0 फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में आयोजन करने की संभावना है. बताया गया कि GCF (जीसीएफ) के तहत शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, एडवरटाइजमेंट, डॉक्यूमेंट्री, फीचर फिल्म सहित अन्य रचनात्मक फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है.

 

मौके पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर महिमा गोल्डन बिलुंग, प्रोफेसर संतोष कुमार समेत सिने फेस्ट 5.0 से जुड़े मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही