Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड आंदोलन के पथप्रदर्शक थे जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव: बाबूलाल मरांडी

झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रबल योद्धा और धरतीपुत्र जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव की पुण्यतिथि पर शनिवार को शाहदेव चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जस्टिस शाहदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रबल योद्धा और धरतीपुत्र जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव की पुण्यतिथि पर शनिवार को शाहदेव चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जस्टिस शाहदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया. साथ ही, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया.

Uploaded Image

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दिवंगत एल.पी.एन शाहदेव झारखंड की मिट्टी के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे. उन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई को नई दिशा दी और आदिवासी, मूलवासी समाज के व्यापक आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया. मरांडी ने कहा कि न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने आंदोलन के लिए अपनी पूरी शक्ति झोंक दी और गिरफ्तारी देने से भी पीछे नहीं हटे. उन्होंने कहा कि जस्टिस शाहदेव का जीवन संघर्ष, त्याग और सिद्धांतों का प्रतीक है. झारखंड की युवा पीढ़ी को ऐसे आंदोलनकारियों के विचारों और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि राज्य के निर्माण के उद्देश्य और मूल भावना को समझ सकेंगे.

Uploaded Image

 

वहीं, भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने इस मौके पर कहा कि उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर झारखंड का सपना देखा था. उनका योगदान केवल आंदोलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने झारखंडी अस्मिता को मजबूती देने का कार्य किया. कार्यक्रम के दौरान अन्य नेताओं ने भी जस्टिस शाहदेव के संघर्षों और योगदान को याद करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है और आने वाली पीढ़ियां उन्हें सदैव स्मरण रखेंगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही