Search

रांची नगर निगम की 10 टीमें ले रही हैं सड़क पर अवैध पार्किंग और गंदगी पर एक्शन

Ranchi: शहर को जाममुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कसना शुरू कर दिया है. हर दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध वेंडर दुकानदारों को हटाने की प्रक्रिया जारी है. जहां-जहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए गए थे. ऐसे स्थानों पर प्रतिदिन मुआवना कर रहे हैं.
 
बुधवार को कचहरी,पुरूलिया रोड और डंगराटोली चौक समेत अन्य स्थानों पर अवैध कब्जा वाले दुकानों का हिदायतें दी गई है. शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की 10 टीमें गठित की गई है. टीम ने सड़क किनारे अवैध कब्जों और पार्किंग पर सख्ती दिखाई.

जेवियर कॉलेज के प्रिंसिपल को दी सख्त हिदायत

पुरूलिया रोड स्थित संत जेवियर कॉलेज के बाहर दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर नगर निगम टीम ने नाराजगी जताई. कॉलेज परिसर के अंदर पार्किंग की व्यवस्था मौजूद है. इसके बावजूद छात्रों के वाहन सड़क पर खड़े मिले, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था. इसपर कॉलेज के प्रिंसिपल को सख्त हिदायत दी गई.

मौके पर नगर प्रशासक ने कॉलेज प्रिंसिपल को स्पष्ट निर्देश दिया कि तत्काल नो पार्किंग का नोटिस चिपकाया जाए. चेतावनी दी गई कि नियमों की अनदेखी होने पर कॉलेज पर जुर्माना लगाया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही