Search

10 शहरी निकायों ने सौंपी रिपोर्ट, झारखंड में व्यावसायिक वाहनों पर रोड टैक्स लगाने की तैयारी तेज

Ranchi : झारखंड के शहरी क्षेत्रों में व्यावसायिक वाहनों पर मार्ग (पथ) कर यानी रोड टैक्स लगाने की कवायद अब तेज हो गई है. 'झारखंड नगरपालिका मार्ग (पथ) कर नियमावली, 2025 के गठन को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से मांगी गई रिपोर्ट के जवाब में अब तक राज्य के 10 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है.
 
झारखंड की खबरें

इसे भी पढ़ें...

विभाग को सभी 49 नगर निकायों के आंकड़े प्राप्त होने के बाद अब नई टैक्स नियमावली को अंतिम रूप दिया जाएगा. इससे पहले विभाग किनौर से पत्र जारी कर सभी नगर आयुक्तों, अपर नगर आयुक्तों और कार्यपालक पदाधिकारियों से इस संबंध में महत्वपूर्ण आंकड़े मांगे गए थे.

नियमावली गठन के इस क्रम में वित्त विभाग के परामर्श पर सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों से उनके पिछले तीन वित्तीय वर्षों के आय-व्यय का विवरण, व्यावसायिक वाहनों की श्रेणीवार स्पष्टता और आवासीय वाहनों से होने वाली अनुमानित राजस्व प्राप्ति की जानकारी मांगी गई थी.

नई नियमावली के लागू होने से जहां एक तरफ राज्य के शहरी निकायों की आय में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है. वहीं, दूसरी तरफ शहरी क्षेत्रों में वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए आने-जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर इसका सीधा असर पड़ेगा. सरकार शेष निकायों से भी रिपोर्ट प्राप्त करते ही टैक्स की दरों और इसकी पूरी रूपरेखा को अंतिम रूप देगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही