Search

 
 
 

नालंदा : सड़क हादसे में छात्र की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी व तोड़फोड़

जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. यह हादसा बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ.मृतक की पहचान मई गांव निवासी नीतीश यादव के पुत्र जौसब कुमार के रूप में हुई है.
 

Nalanda : जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. यह हादसा बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ.मृतक की पहचान मई गांव निवासी नीतीश यादव के पुत्र जौसब कुमार के रूप में हुई है. जौसब आज सुबह स्कूल जा रहा था, तभी तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया.

 

हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गयाघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, और  मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

 

 

दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था जौसब

जानकारी के अनुसार, जौसब अपने दो दोस्तों के साथ पैदल स्कूल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बस को ओवरटेक करने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और जौसब को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि जौसब सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा. स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

 

प्रशासन ने संभाली स्थिति, जांच जारी

मौके पर पहुंचे परवलपुर थाना अध्यक्ष और हिलसा एसडीओपी-2 गोपाल कृष्ण ने स्थिति को नियंत्रित किया. अधिकारी ने बताया कि स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है. उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, और फिलहाल इलाके की विधि-व्यवस्था सामान्य है. सड़क जाम को भी हटा लिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही