Search

 
 
 

शादी के 10 साल बाद संभावना सेठ के घर गूंजेगी किलकारी,पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर जल्द ही खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है. शादी के करीब 10 साल बाद कपल ने ऐलान किया है कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं.
 

Lagattsr desk  : एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर जल्द ही खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है. शादी के करीब 10 साल बाद कपल ने ऐलान किया है कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं. 45 साल की संभावना सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं.

 

 

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

संभावना और अविनाश ने एक जॉइंट पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की. पोस्ट में उन्होंने बच्चे के छोटे-छोटे मोजों की तस्वीर, अल्ट्रासाउंड की झलक और अपने पेट डॉग के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की.कपल ने लिखा -हम प्रेग्नेंट हैं. हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्रेम, आशा और सरोगेसी के जरिए साकार होने जा रही है. उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

 

सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाई

इस खुशखबरी के सामने आते ही इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों और फैंस ने उन्हें बधाइयां दीं.भारती सिंह, आम्रपाली दुबे, दीपिका सिंह, माही विज, फ्लोरा सैनी और साकिब सलीम सहित कई सेलेब्स ने कपल के लिए खुशी जाहिर की.

 

पहले झेल चुके हैं मिसकैरेज का दर्द

संभावना सेठ इससे पहले भी मां बनने की कोशिश कर चुकी हैं. साल 2024 में उन्होंने IVF के जरिए प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी, लेकिन तीन महीने बाद उनका मिसकैरेज हो गया था. उन्होंने उस वक्त एक वीडियो में बताया था कि स्कैन से करीब 15 दिन पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी, जिसका उन्हें समय पर पता नहीं चल पाया. इस अनुभव को उन्होंने बेहद दर्दनाक बताया था.

 

मुश्किलों के बाद मिली खुशखबरी

मिसकैरेज के बाद संभावना और अविनाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुश्किल दौर को साझा किया था. अविनाश ने बताया था कि वे जल्द ही फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करने वाले थे, लेकिन परिस्थितियां बदल गईं.कई चुनौतियों के बाद अब कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने परिवार को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही