Search

 
 
 

PMSMA के 10 साल पूरे: झारखंड में सरकारी व निजी अस्पतालों में लगेंगे मातृत्व योजनाओं के होर्डिंग

Ranchi : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज नई दिल्ली में एक विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया गया. समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल हुए.
 

Ranchi : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज नई दिल्ली में एक विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया गया. समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल हुए.

 

जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2016 में शुरू हुए इस अभियान ने देश में मातृ स्वास्थ्य की तस्वीर बदल दी है. उन्होंने अग्रिम पंक्ति में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और पूरी टीम को बधाई दी. कार्यक्रम में स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, एनएचएम की अभियान निदेशक आराधना पटनायक और डाक विभाग के चीफ पीएमजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा रांची स्थित एनएचएम मुख्यालय नामकुम से ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े. उन्होंने इस अवसर पर कई अहम निर्देश जारी किए. उन्होंने मातृत्व कोषांग की राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. पुष्पा को निर्देश दिया कि सभी जिलों में मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए.

 

शशि प्रकाश झा ने यह भी कहा कि जमीनी स्तर पर गर्भवती महिलाओं को आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके, इसके लिए सभी जिलों में मातृत्व स्वास्थ्य के प्रभारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए जाएं.

 

साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाले सभी वित्तीय और स्वास्थ्य लाभों की सूची तैयार की जाए और उसके बड़े होर्डिंग सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ निजी स्वास्थ्य संस्थानों में भी लगाए जाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही