Search

 
 
 

Ranchi News : सरला बिरला विश्वविद्यालय के दो छात्रों को यूएई में मिला प्लेसमेंट

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) ने अपने उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. विश्वविद्यालय के बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (2022-2026) बैच के दो छात्रों का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी कंपनी यूरुसिस में चयन हुआ है.
 

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) ने अपने उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. विश्वविद्यालय के बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (2022-2026) बैच के दो छात्रों का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी कंपनी यूरुसिस में चयन हुआ है.

 

विश्वविद्यालय के छात्र अभिराज आर्यन को AED 124,400 प्रतिवर्ष (करीब ₹32.50 लाख) और शशांक पांडेय को AED 118,400 प्रतिवर्ष (करीब ₹31 लाख) का आकर्षक वार्षिक पैकेज मिला है.

 

कंपनी की ओर से वेतन के अतिरिक्त दोनों छात्रों को लगभग ₹39 लाख का बीमा कवरेज, आवास भत्ता, भारत से आने-जाने के लिए हवाई यात्रा सुविधा, टूरिस्ट वीजा सहायता, एमिरेट्स आईडी एवं अन्य आवश्यक प्रोसेसिंग सहायता (डामन ब्रॉन्ज कवरेज सहित) और उबर/परिवहन भत्ता जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. विश्वविद्यालय ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट अवसर को उपलब्ध कराने में सी नीयर के सीईओ मोहित कादयान की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण का परिणाम है. विश्वविद्यालय लगातार छात्रों को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है.

 

विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग के अनुसार वर्तमान प्लेसमेंट सत्र में कॉग्निजेंट, टीसीएस, कोटक लाइफ, कोडयंग समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं. वहीं, पिछले वर्षों में विश्वविद्यालय के छात्रों को ईवाई, डेलॉइट, जीई एयरोस्पेस, आईटीसी होटल्स, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक, यूरुसिस सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अवसर मिल चुके हैं.

 

विश्वविद्यालय के अनुसार, इस वर्ष अब तक 375 से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है, जबकि कई कंपनियों के चयन परिणाम अभी आने बाकी हैं. इस अवसर पर प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही