Search

Ranchi News : मॉनसून से पहले नगर निगम ने वार्ड 12 में चलाया सफाई अभियान

Ranchi : मॉनसून को देखते हुए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. इस दौरान शहर के विभिन्न गली मुहल्लो में जल जमाव की समस्या की रोकथाम एवं जल निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सफाई अभियान चलाए गए है. इसी क्रम में वार्ड संख्या-12 के चार मोहल्लों मौलाना आजाद कॉलोनी, गौस नगर, इलाही बक्स कॉलोनी एवं इदरीस कॉलोनी से गुजरने वाले बड़े नाले की सफाई कराई गई.
 
सफाई अभियान के दौरान नाले से लगभग 50 ट्रैक्टर से ज्यादा गाद निकाली गई. नाले के किनारों एवं भीतर उगी झाड़ियों एवं घासों की कटाई की गई. नाले में जमा गाद एवं अवरोधों को हटाकर पानी के बहाव को दुरुस्त किया गया है, जिससे वर्षा के दौरान जल निकासी सुचारु रूप से हो सके और जल जमाव की संभावना कम हो.

नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे नालों एवं नालियों में कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखे. नाली एवं जल निकासी से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए नागरिक निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क करे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही