Search

 
 
 

Saraikela News: कांड्रा चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच व जागरूकता अभियान

उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को कांड्रा चेक पोस्ट पर सड़क सुरक्षा टीम एवं यातायात पुलिस के संयुक्त सहयोग से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.
 

Saraikela-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को कांड्रा चेक पोस्ट पर सड़क सुरक्षा टीम एवं यातायात पुलिस के संयुक्त सहयोग से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) निदेशक सह जिला परिवहन पदाधिकारी अजय तिर्की ने किया. अभियान के दौरान बस, टैक्सी, निजी कार एवं विभिन्न व्यावसायिक वाहनों की गहन जांच की गई. 


इस क्रम में वाहनों के आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, सीट बेल्ट के उपयोग तथा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की जानकारी दी गई. जांच के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई. 


अधिकारियों ने ओवरलोडिंग, तेज गति, बिना वैध दस्तावेज वाहन संचालन एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी. जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जांच एवं जागरूकता अभियान चलाए गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही