Search

 
 
 

Ramgarh News: रजरप्पा जंगल में हाथियों ने जमाया डेरा, घरों को पहुंचाया नुकसान

रजरप्पा जंगल क्षेत्र में इन दिनों आठ से दस हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है. झुंड में कई शावक भी शामिल हैं, जिससे हाथियों की गतिविधियां और अधिक संवेदनशील हो गयी हैं.
 

Ramgarh: रजरप्पा जंगल क्षेत्र में इन दिनों आठ से दस हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है. झुंड में कई शावक भी शामिल हैं, जिससे हाथियों की गतिविधियां और अधिक संवेदनशील हो गयी हैं. बीती रात हाथियों के झूंड ने भुचूंगडीह के जनियामारा गांव में पहुंचकर अनूप करमाली के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों ने घर की खिड़की और दीवार तोड़ दी, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हाथियों के लगातार गांवों के आसपास घूमने से ग्रामीणों में भय का माहौल है. खास कर रात के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. 

 


वहीं रजरप्पा मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं में भी हाथियों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड जंगल और आसपास के क्षेत्रों में विचरण कर रहा है, जिससे हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है. उधर, वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है. चितरपुर उपखंड के प्रधान वनरक्षी शंकर उरांव ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हाथियों के पास जाने, उन्हें छेड़ने या भगाने का प्रयास नहीं करें. हाथियों के दिखने पर इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें. उन्होंने लोगों से रात के समय अनावश्यक रूप से जंगल की ओर नहीं जाने तथा समूह में आवागमन करने की सलाह दी है. वन विभाग ने कहा कि हाथियों के झुंड की निगरानी की जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही