Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल रांची में 100 ब्रोंकोस्कोपी और थोरैकोस्कोपी पूरी, बना नया रिकॉर्ड

Ranchi: झारखंड के सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए सदर अस्पताल, रांची ने 100 ब्रोंकोस्कोपी और थोरैकोस्कोपी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. इस उपलब्धि के साथ यह राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहां इतनी बड़ी संख्या में ये जटिल प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं.

पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. सौविक सरकार के नेतृत्व में यह सफलता हासिल की गई. इन जांच प्रक्रियाओं के माध्यम से तपेदिक (TB), निमोनिया और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का समय पर और सटीक पता लगाना संभव हो पाया है.

इस उपलब्धि में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन के साथ-साथ ओटी टीम के डॉक्टरों का अहम योगदान रहा. टीम में डॉ. बिमलेश, डॉ. अजीत, डॉ. अखिलेश, डॉ. नीरज, डॉ. वसुधा और डॉ. जोतिका शामिल रहे. अस्पताल प्रबंधन ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही