Dhanbad News : रिंग रोड मुआवजा घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले के मुख्य आरोपी नरसिंह दास को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसीबी की टीम ने उसे बिहार के अरवल से गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें
100 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का है आरोप
जानकारी के मुताबिक, रिंग रोड मुआवजा घोटाले में करीब 100 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आई थी. आरोप है कि इस घोटाले में फर्जी जमीन के दस्तावेज (डीड) तैयार कर करीब 20 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई. इस मामले में समाजसेवी रमेश राही की शिकायत के बाद वर्ष 2016 में ACB ने केस दर्ज किया था.
इसके बाद से ही एजेंसी मामले की जांच कर रही थी. इसी कड़ी में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नरसिंह दास को गिरफ्तारी कर लिया है.

