Search

 
 
 

Ranchi News: रांची में 102 वाहनों की जांच, 4.21 लाख रुपये वसूला जुर्माना

Ranchi News: जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों के रोड टैक्स, फिटनेस प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस, परमिट और प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की.
 
सड़क पर वाहनों की जांच

Ranchi News: जिले में परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में दलादली, रिंग रोड और कांके रोड क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई. अभियान के दौरान करीब 102 वाहनों की जांच हुई, जिसमें 17 वाहनों में अनियमितता पाई गई.इनसे कुल 4 लाख 21 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया, जबकि तीन वाहनों को जब्त कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें:

जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों के रोड टैक्स, फिटनेस प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस, परमिट और प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की. इसके अलावा वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल लोड किए जाने की भी जांच की गई. इस दौरान कई वाहनों के कागजात अपडेट नहीं मिले, वहीं कुछ वाहन ओवरलोडिंग करते पकड़े गए.

 

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ  कार्रवाई की गई.आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण तीन वाहनों को जब्त कर कांके रोड स्थित टीओपी परिसर में सुरक्षित रखा गया है.वहीं, अन्य दोषी वाहन मालिकों से जुर्माने की राशि वसूली गई,.

 

जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें.साथ ही निर्धारित क्षमता के अनुसार ही माल का परिवहन करें और यातायात नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिले में आगे भी इस तरह के जांच अभियान चलाए जाएंगे.नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही