Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News: एक सप्ताह में 10.5 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक

श्रावणी मेला में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया. इसकी जानकारी गुरुवार को आर.एल. सर्राफ स्थित अस्थायी मीडिया सेंटर में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रुप से पत्रकारों को दी.
Advertisement
Advertisement
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: श्रावणी मेला में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया. इसकी जानकारी गुरुवार को आर.एल. सर्राफ स्थित अस्थायी मीडिया सेंटर में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रुप से पत्रकारों को दी.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने बताया कि 30 जुलाई से एक सप्ताह में 10,05,885 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया, जबकि बाबा मंदिर को 86.85 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 597 दंडाधिकारी-पदाधिकारी, 6763 पुलिस बल, 925 सीसीटीवी कैमरे, 35 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, तीन टेंट सिटी तथा व्यापक आवासन, चिकित्सा, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था की गई है.

Uploaded Image

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 21 अस्थायी ओपी, 13 ट्रैफिक ओपी सहित विशेष पुलिस बल तैनात हैं. मंदिर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए कुछ पॉकेटमारों को गिरफ्तार किया गया तथा कई मोबाइल भी बरामद किए गए. प्रशासन ने शेष तीन सोमवारी को लेकर भी पूरी तैयारी होने का दावा करते हुए श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की. 

Uploaded Image

नेपाल और बिहार के श्रद्धालुओं को दिया रेलवे पास

इधर, डीसी व एसपी ने केंद्रीय खोया पाया केंद्र दौरा किया. इस दौरान उन्होंने नेपाल और बिहार से आए कई असहाय श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षित घर भेजने के लिए निःशुल्क रेलवे पास एवं रास्ते के लिए आवश्यक सहयोग सुलभ कराया.

 

इस मौके पर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुलभ यात्रा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जो कांवरिये भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ जाते हैं या किसी कारणवश असहाय हो जाते हैं, उन्हें इस शिविर के माध्यम से त्वरित सहायता देकर उनके घर भेजने की मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही