Search

 
 
 

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की बैठक 16 को, रांची में बनेगी आंदोलन की नई रणनीति

अखिल भारतीय भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश के 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे प्रांत कार्यालय, धुर्वा में आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi : अखिल भारतीय भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश के 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे प्रांत कार्यालय, धुर्वा में आयोजित की जाएगी.

 

इस बैठक में राज्यभर से एंबुलेंस संघ के पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. बैठक के दौरान 108 एंबुलेंस कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

 

बैठक में खास तौर पर कर्मचारियों पर हो रहे शोषण, कार्यस्थल की समस्याएं, सेवा शर्तों में असमानता और श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

 

साथ ही 13 मार्च 2026 को हुए आंदोलन की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तथा संभावित आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी. इन मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा.

 

बैठक में सभी जिला अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों के साथ हर जिले से 8 से 10 प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है. सभी से निर्धारित समय से पहले पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है.

 

संघ ने अपने सभी सदस्यों से इस बैठक में भाग लेकर संगठन की एकजुटता को मजबूत करने और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही