Search

 
 
 

धनबाद: 108 एम्बुलेंस कर्मियों की समस्या पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने की बैठक

जिले के 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सोमवार को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के धनबाद प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बैठक में कंपनी की ओर से एसीओ संजय दसवंती, पारस जायसवाल और तोशिफ अंसारी मौजूद रहे.
 

Dhanbad: जिले के 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सोमवार को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के धनबाद प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बैठक में कंपनी की ओर से एसीओ संजय दसवंती, पारस जायसवाल और तोशिफ अंसारी मौजूद रहे.


संघ की ओर से जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, जिला सचिव रविंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य प्रतिनिधि सहित भारतीय मजदूर संघ, जिला धनबाद की ओर से सहमंत्री नवनीत सिंह बैठक में शामिल हुए.

 

बैठक के दौरान कर्मचारियों ने अपनी कई गंभीर समस्याएं रखीं. संघ ने बताया कि सम्मान फाउंडेशन कंपनी की कार्यशैली के कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है. इसके अलावा लगातार वेतन कटौती, EPF और ESIC जैसी सुविधाओं का नियमित लाभ नहीं मिलना और ज्वाइंनिग लेटर सहित अन्य बुनियादी अधिकारों से वंचित रखने की शिकायतें सामने आईं.

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने कंपनी प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों को उनके श्रमिक अधिकारों के तहत मिलने वाली सुविधाएं 20 मई तक सुनिश्चित की जाएं. साथ ही कहा कि संघ द्वारा उठाई गई मांगें जायज हैं और कर्मचारियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए.

 

अधिकारियों ने कंपनी को यह भी निर्देश दिया कि 20 अप्रैल  तक सभी कर्मचारियों को ज्वाइंनिग लेटर और सैलरी स्लिप उपलब्ध कराई जाए. साथ ही वेतन कटौती और अन्य लंबित समस्याओं का समाधान किया जाए. ऐसा नहीं होने पर श्रम विभाग कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही