Search

 
 
 

धान खरीद: मंत्री और अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी- पलामू सांसद

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में खामियों और मंत्रियों व अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी को लेकर गंभीर आरोप लगाए.
 
Medininagar: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में खामियों और मंत्रियों व अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी को लेकर गंभीर आरोप लगाए.
प्रेसवार्ता के दौरान सांसद ने धान खरीद की समय सीमा को लेकर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि सरकार के भीतर ही अलग-अलग स्तर पर विरोधाभासी स्थिति देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है.
 

 

उन्होंने बताया कि राज्य के मंत्री ने धान खरीद की अवधि बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से आग्रह किया, लेकिन विभागीय स्तर पर इसे नकार दिया गया और समय सीमा समाप्त होने की बात कही गई.
सांसद ने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के बीच समन्वय पूरी तरह से कमजोर है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ऐसी कार्यशैली से जनता को गुमराह किया जा रहा है और इसका सीधा असर किसानों व आम लोगों पर पड़ रहा है.
अंत में उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी व्यवस्था सुधारनी चाहिए, ताकि जनता को राहत मिल सके और इस तरह की असंगत स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही