Search

 
 
 

चाईबासा: SDO ने केरा गांव का किया दौरा, मेले की तैयारियों का लिया जायजा

झारखंड राज्य में प्रसिद्ध चैत्र माह में पश्चिमी जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की केरा गांव स्थित माता भगवती मंदिर परिसर में लगने वाले ऐतिहासिक केरा मेले की तैयारियां अंतिम चरण पर है. 10 अप्रैल से यहां मेला का शुभारंभ हो गया है.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : झारखंड राज्य में प्रसिद्ध चैत्र माह में पश्चिमी जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की केरा गांव स्थित माता भगवती मंदिर परिसर में लगने वाले ऐतिहासिक केरा मेले की तैयारियां अंतिम चरण पर है. 10 अप्रैल से यहां मेला का शुभारंभ हो गया है.

 

14 अप्रैल को यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. इसे लेकर सोमवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्रुति राज लक्ष्मी ने केरा गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर के विधि व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया.

 

साथ ही केरा मेला संचालन समिति के साथ बैठक की. बैठक के दौरान एसडीओ ने केरा मंदिर संचालन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही लगाए गए मेला, माता के दर्शन व मेला में होने वाली भीड़ के दौरान विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. इस मौके एसडीपीओ, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा के अलावे मेला संचालन समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही