Search

 
 
 

धनबाद: फर्जी किन्नरों के खिलाफ शिकायत ADRM तक पहुंची, कठोर कार्रवाई की मांग

किन्नर कल्याण बोर्ड झारखंड सरकार की सदस्य सुनैना सिंह किन्नर ने सोमवार को धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम मुकेश कुमार से मुलाकात की. किन्नर समाज की गरिमा और पहचान को ठेस पहुंचाने वाले मामलों को लेकर उन्होंने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के जरिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही कथित अवैध वसूली और यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई गई.
 

Dhanbad: किन्नर कल्याण बोर्ड झारखंड सरकार की सदस्य सुनैना सिंह किन्नर ने सोमवार को धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम मुकेश कुमार से मुलाकात की. किन्नर समाज की गरिमा और पहचान को ठेस पहुंचाने वाले मामलों को लेकर उन्होंने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के जरिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही कथित अवैध वसूली और यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई गई.

 

सुनैना सिंह किन्नर ने बताया कि हाल के दिनों में कुछ पुरुष किन्नरों का वेश धारण कर ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं. विरोध करने पर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं बल्कि असली किन्नर समाज की छवि को भी धूमिल कर रही हैं.

 

उन्होंने कहा कि किन्नर समाज सदियों से अपनी विशिष्ट सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीता आया है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है ताकि समाज की गरिमा बनी रहे.

 

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की कि स्टेशनों और ट्रेनों में निगरानी बढ़ाई जाए और विशेष अभियान चलाकर ऐसे फर्जी लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए. साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की गई.

 

एडीआरएम मुकेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही