Search

 
 
 

बोकारो की युवती नासिक से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

बोकारो से बहला फुसलाकर नासिक ले गए युवती को पुलिस ने नासिक से बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है. गायब हुई लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर माराफारी थाना पुलिस ने करवाई की है.
 

Bokaro: बोकारो से बहला फुसलाकर नासिक ले गए युवती को पुलिस ने नासिक से बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है. गायब हुई लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर माराफारी थाना पुलिस ने करवाई की है.

 

जानकारी के मुताबकि, लड़की के गायब होने के बाद माता-पिता ने अपने स्तर पर खोजबीन की. लेकिन युवती के नहीं मिलने पर माता-पिता ने स्थानीय थाने में एक मोबाइल नंबर को अंकित दर्ज कराते हुए शिकायत लिखाई. शिकायत में बताया गया कि चंद्रपुरा का रहनेवाला एक लड़का ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है. 

 


माराफारी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करते ही त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने मोबाइल को ट्रेस करते हुए आरोपी युवक तक जा पहुंची. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कई बार लोकेशन भी बदला. लेकिन पुलिस ने लड़का को पकड़ा और लड़की को नासिक से बरामद किया. पुलिस ने लड़की को परिवार को सौंप दिया है. वहीं आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में ले लिया है. 


माराफारी थाना प्रभारी आजाद खां ने कहा कि लड़की का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा और आरोपी युवक को भी प्रस्तुत किया जाएगा. जिसके बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही