Search

 
 
 

जेल में किसी भी हालत में प्रतिबंधित सामान न पहुंचे: पलामू DC

उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार को कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में कारा सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों-बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, मुलाकाती व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई.
 

Medininagar: उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार को कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में कारा सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों-बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, मुलाकाती व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई.

 

सुरक्षा व्यवस्था को सख्त बनाने का निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में कारा के भीतर प्रतिबंधित वस्तुओं का प्रवेश नहीं होना चाहिए. बैठक में आवश्यकतानुसार वॉच टावर और सीसीटीवी की मरम्मत सहित कारा सुरक्षा से जुड़े अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मेदिनीनगर केंद्रीय कारा के प्रभारी कारा अधीक्षक सहित कारा सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

पेयजल व वार्ड निर्माण पर अहम चर्चा

बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा भी की गई. पेयजल आपूर्ति की समस्या पर संबंधित पदाधिकारी ने बताया कि स्थायी समाधान के लिए डीप बोरिंग कराना आवश्यक है. इसके बिना समस्या का समाधान संभव नहीं है. इसके अलावा जेल की दीवार की ऊंचाई बढ़ाने, बंदियों के लिए नए वार्ड के निर्माण तथा कारा में स्थित बी-टाइप वार्ड के रेनोवेशन को लेकर भी चर्चा की गई. इन सभी कार्यों के लिए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही