Search

 
 
 

रांची: DC के जनता दरबार में अनगड़ा CO को शोकॉज, दिव्यांग को मिली ई-ट्राईसाइकिल

जिला प्रशासन के जनता दरबार में आम लोगों को राहत मिल रही है. सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया. जहां  विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की गई.
 

Ranchi : जिला प्रशासन के जनता दरबार में आम लोगों को राहत मिल रही है. सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया. जहां  विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की गई.

 

दरबार में ईटकी निवासी दिव्यांग रामेश्वर महतो ने इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन दिया था. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे तुरंत ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कुछ ही देर में उन्हें ई-ट्राईसाइकिल मिल गई. उन्होंने  प्रशासन का आभार जताया और बैसाखी के बजाय वाहन से खुशी-खुशी अपने घर लौटे.

 

वहीं, अनगड़ा अंचल के सुदेश कुमार ने फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन हड़पने की शिकायत दर्ज कराई. उपायुक्त ने मौके पर ही सीओ से ऑनलाइन बात कर जानकारी ली और उन्हें शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया.

 

जनता दरबार में पंजी-2 सुधार, भूमि सीमांकन, दाखिल-खारिज में विलंब, अतिक्रमण और रसीद निर्गत नहीं होने से जुड़े कई मामले भी सामने आए. उपायुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी शिकायतों पर भी अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए. इस दौरान उपायुक्त ने घोषणा की कि अब मंगलवार के अवकाश के कारण सभी अंचलों में जनता दरबार बुधवार को आयोजित होगा, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही