Search

 
 
 

जनगणना-2027 को लेकर रांची में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफल बनाने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. सोमवार को निगम कार्यालय के आठवें तल स्थित सभागार में फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है.
 

Ranchi : जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफल बनाने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. सोमवार को निगम कार्यालय के आठवें तल स्थित सभागार में फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है.

 

नगर आयुक्त ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें और फील्ड में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. उन्होंने कहा कि डेटा की शुद्धता बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए. टीम वर्क के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया गया.

 

प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, परिवारों का विवरण संकलन और डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण की प्रक्रिया समझाई गई. साथ ही सीएमएमएस पोर्टल के उपयोग, डेटा की गुणवत्ता बनाए रखने और कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई. इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त समेत सभी फील्ड ट्रेनर मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही