Search

 
 
 

108 एंबुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन 20 दिन के लिए टला, 6 अक्टूबर से फिर शुरू होगा चरणबद्ध आंदोलन

Ranchi News : संघ ने कहा है कि तय समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 6 अक्टूबर से फिर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसके तहत 6 से 9 अक्टूबर तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे.
 
इरफान अंसारी ने की बैठक

Ranchi News : 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है. 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था. इसके बाद झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने आंदोलन टालने का फैसला लिया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने 15 से 20 दिनों के अंदर कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विचार कर समाधान का आश्वासन दिया है. संघ ने इसी भरोसे पर आंदोलन स्थगित किया है.

 

मांगें पूरी नहीं हुईं तो 6 अक्टूबर से आंदोलन

संघ ने कहा है कि तय समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 6 अक्टूबर से फिर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसके तहत 6 से 9 अक्टूबर तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे.

 

9 अक्टूबर को सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा. 12 अक्टूबर को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने भिक्षाटन कार्यक्रम होगा. 14 अक्टूबर को सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

 

16 अक्टूबर को राज्यभर में एक दिन की पूर्ण हड़ताल की जाएगी. इस दौरान नामकुम स्थित NHM कार्यालय के सामने भी धरना-प्रदर्शन होगा. इसके बाद 21 अक्टूबर से मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल और अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

 

संघ ने सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से करने की बात कही है. संघ ने उम्मीद जताई है कि सरकार अपने आश्वासन के अनुसार कर्मचारियों की मांगों का समय पर समाधान करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही