Search

 
 
 

झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Ranchi News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्यभर के कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. संघ ने कहा कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है.
 
  • एनएचएम कार्यालय के सामने देंगे धरना

Ranchi News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्यभर के कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. 


इसे भी पढ़ें:


संघ ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है. इस बार मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.


संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों का अगस्त से अक्टूबर 2026 तक का वेतन बकाया है. वहीं, फरवरी 2025 से कथित तौर पर मनमाने तरीके से की गई वेतन कटौती की जांच और बकाया राशि की वापसी की मांग भी लंबित है. इसके अलावा संदिग्ध वेतन भुगतान दस्तावेजों की उच्चस्तरीय जांच, खराब एम्बुलेंस के नाम पर सरकारी राशि के भुगतान और कर्मचारियों पर फर्जी केस आईडी बनाने का दबाव देने जैसे मामले भी उठाए गए हैं.


संघ ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को एम्बुलेंस की मरम्मत अपनी निजी राशि से कराने के लिए भी दबाव दिया जाता है. इन समस्याओं को लेकर कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन हर बार अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित करना पड़ा.

 

छठ पूजा तक समाधान का मिला था आश्वासन

नीरज तिवारी ने बताया कि पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों का छठ पूजा तक समाधान करने का आश्वासन दिया गया था. इस भरोसे पर संघ ने आंदोलन स्थगित कर दिया था. हालांकि, तय समय सीमा बीतने के बाद भी न तो बकाया वेतन का भुगतान हुआ और न ही अन्य समस्याओं का समाधान किया गया.

 

आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई की मांग

संघ ने कहा कि अब कर्मचारी केवल आश्वासन के भरोसे आंदोलन वापस नहीं लेंगे. जब तक सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती और कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिलता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही