Search

 
 
 

आत्महत्या के समय निशा भगत अकेली थी, CBI क्राइम सीन रिक्रियेट करने फिर पहुंची पिठौरिया

Ranchi News: सीबीआई द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान वहां मिले संकेतों से इस बात की जानकारी मिली है कि अत्महत्या के समय वह अकेली थी. वह जिस मोबाइल से आत्महत्या के पहले से फेसबुक पर लाईव थी, वह मोबाइल फंदे में झूलने से टकरा कर गिरने के बाद बंद हो गयी थी. उसका मोबाइल बंद होने से आत्महत्या के समय उसके पास किसी के होने की आशंका जतायी जा रही थी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: आत्महत्या के समय निशा भगत अपने घर में अकेली थी. सीबीआई द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान मिले तथ्यों से इस बात की जानकारी मिली है. सीबीआई की टीम 17 नवंबर को फिर पिठोरिया के डहूटोली स्थित उसके घर पहुंची जहां उसने आत्महत्या की थी. टीम ने दूसरे दिन वहां पहुंच कर क्राइन सीन रिक्रियेशन के अधूरे काम को पूरा किया.


सीबीआई द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान वहां मिले संकेतों से इस बात की जानकारी मिली है कि आत्महत्या के समय वह अकेली थी. वह जिस मोबाइल से आत्महत्या के पहले से फेसबुक पर लाईव थी, वह मोबाइल फंदे में झूलने से टकरा कर गिरने के बाद बंद हो गया था. जैसा कि मोबाइल बंद होने से आत्महत्या के समय उसके पास किसी के होने की आशंका जतायी जा रही थी.

 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सीबीआई की टीम ने 16 नवंबर को अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के घर पर करीब सात घंटे का सर्च चलाया था. साथ ही उन दोनों से निशा के उनके संबंधों के सिलसिले में पूछताछ की थी. सीबीआई ने दोनों के मोबाइल को भी जब्त कर लिया था. 

 

सीबीआई की एक टीम 16 नवंबर को ही पिठौरिया के डहूटोली स्थित उस मकान पर पहुंची थी, जहां निशा ने आत्महत्या की थी. 16 नवंबर को घटना स्थल पर काइम सीन रिक्रियेट करने का काम अधूरा रह गया था. इसे पूरा करने के लिए सीबीआई की टीम 17 नवंबर को फिर वहां पहुंची है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही