22 अप्रैल से 9 मई तक 8,05,714 सैंपल की हुई जांच, 13.51 फीसदी लोग पाये गये संक्रमित
Ranchi: लगातार तीन आंशिक लॉकडाउन के बाद भी झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है. आंशिक लॉकडाउन के 18 दिन पूरे होने के बाद भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. 22 अप्रैल से 9 मई तक 8,05,714 सैंपल की जांच की गई. जिसमें करीब 13.51 फीसदी यानी 1,08,881 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये. वहीं कुल पॉजिटिव मरीजों में से 2.06 फीसदी यानी 2,243 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. जबकि लॉकडाउन लगने से पहले 14 से 21 अप्रैल (8 दिन में) तक 2,98,664 लोगों का सैंपल कोविड टेस्ट के लिए लिया गया था. इसमें से 10.83 फीसदी यानी 32,351 लोग संक्रमित पाये गये थे. संक्रमितों में से करीब 1.08 यानी 348 लोगों की मौत हो गई. आंकड़े बता रहे हैं कि आंशिक लॉकडाउन में संक्रमण पर ब्रेक नहीं लग रहा है. सरकार को अब संक्रमण रोकने के लिए अब और कड़े फैसले या पूर्ण लॉकडाउन की तरफ बढ़ना होगा.
पहले आंशिक लॉकडाउन में मिले 49,988 संक्रमित, 940 की मौत
22 से 29 अप्रैल तक लगाये गये 8 दिन के पहले आंशिक लॉकडाउन में 3,61,638 सैंपल टेस्ट किये गये थे, जिसमें 49,988 लोग संक्रमित पाये गये थे. संक्रमितों में से 940 लोगों की मौत हुई थी. पहले लॉकडाउन में कुल टेस्टेड सैंपल के करीब 13.82 फीसदी सैंपल पॉजिटिव निकले, जबकि कुल पॉजिटिव मरीज के 1.88 फीसदी मरीजों की मौत हो गई.
तारीख | सैंपल टेस्ट | पॉजिटिव केस | मौत |
22 अप्रैल | 73903 | 7595 | 106 |
23 अप्रैल | 42523 | 5741 | 63 |
24 अप्रैल | 39909 | 5152 | 110 |
25 अप्रैल | 30299 | 5903 | 103 |
26 अप्रैल | 35895 | 5541 | 124 |
27 अप्रैल | 32061 | 6020 | 131 |
28 अप्रैल | 70757 | 8075 | 149 |
29 अप्रैल | 36291 | 5961 | 154 |
दूसरे लॉकडाउन में 35,665 संक्रमित मिले, 796 की मौत
30 अप्रैल से 5 मई तक बढ़ाये गये 6 दिन के आंशिक लॉकडाउन में 2,16,774 सैंपल टेस्ट किये गये थे. इनमें से 35,665 सैंपल पॉजिटिव निकले थे, जबकि 796 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया था. इन 6 दिनों में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिले. कुल टेस्टेड सैंपल के करीब 16.45 फीसदी सैंपल पॉजिटिव निकले. वहीं 2.23 प्रतिशत मरीजों की मौत हो गई.
तारीख | सैंपल टेस्ट | पॉजिटिव केस | मौत |
30 अप्रैल | 36836 | 5961 | 120 |
1 मई | 31295 | 6323 | 159 |
2 मई | 25421 | 4738 | 115 |
3 मई | 51527 | 6899 | 129 |
4 मई | 36209 | 5974 | 132 |
5 मई | 35486 | 5770 | 141 |
तीसरे लॉकडाउन में अबतक मिले 23,228 संक्रमित, 507 की मौत
6 मई से 13 मई तक 8 दिन आंशिक लॉकडाउन बढ़ाया गया था. 6 से 9 मई तक (4 दिन में) 2,27,302 सैंपल टेस्ट किये गये. इसमें से 23,228 सैंपल पॉजिटिव निकले, जबकि 507 लोगों की मौत हो गई. टोटल टेस्टेड सैंपल में से 10.22 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित निकले. जबकि 2.18 प्रतिशत मरीजों की मौत हो गई.
तारीख | सैंपल टेस्ट | पॉजिटिव केस | मौत |
6 मई | 88695 | 6974 | 133 |
7 मई | 46305 | 5973 | 136 |
8 मई | 54658 | 6112 | 141 |
9 मई | 37644 | 4169 | 97 |
14 से 21 अप्रैल तक मिले थे 32,351 संक्रमित, 348 की मौत
आंशिक लॉकडाउन से 8 दिन पहले के आंकड़े देखें तो उस समय भी सैंपल टेस्टिंग की रफ्तार अभी की रफ्तार जैसी ही थी, लेकिन उस समय( 14 से 21 अप्रैल) 2,98,664 सैंपल में से 32,351 सैंपल पॉजिटिव निकले थे और 348 लोगों की मौत हुई थी. संक्रमितों का प्रतिशत 10.83 था और मौत का प्रतिशत 1.08 था. आंकड़ों से साफ होता है कि आंशिक लॉकडाउन से कोरोना से राहत नहीं मिली है. भले ही रिकवरी रेट बढ़ रहा है, लेकिन संक्रमितों के मिलने की रफ्तार पहले जैसी ही है.
तारीख | सैंपल टेस्ट | पॉजिटिव केस | मौत |
14 अप्रैल | 34995 | 3198 | 31 |
15 अप्रैल | 36349 | 3480 | 28 |
16 अप्रैल | 33062 | 3843 | 56 |
17 अप्रैल | 40990 | 3838 | 30 |
18 अप्रैल | 41900 | 3992 | 50 |
19 अप्रैल | 36290 | 4290 | 46 |
20 अप्रैल | 33839 | 4669 | 45 |
21 अप्रैल | 43239 | 5041 | 62 |
राज्य में अभी हैं 58,806 कोरोना संक्रमित मरीज
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 4169 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या अब 58806 पर पहुंच गई है. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में 97 लोगों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना को हराने वालों की संख्या 6000 से ज्यादा है. राज्य के अलग-अलग जिलों के आंकड़ों पर गौर करें तो 24 घंटों में 6461 लोग ठीक हुए हैं. झारखंड में कोरोना के अन्य आंकड़ों पर गौर करें तो देश में कोरोना का रिकवरी रेट जहां 82.10 प्रतिशत है, वहीं झारखंड में यह 78.11 फीसदी है. पिछले 7 दिनों के ग्रोथ रेट की बात करें तो देश में जहां कोरोना वृद्धि दर 1.36 फीसदी है, वहीं झारखंड में यह आंकड़ा 1.88 प्रतिशत का है. इसी तरह अगर कोरोना मृत्युदर की बात करें तो देश में जहां यह 1.10 फीसदी है, वहीं झारखंड में 1.34 प्रतिशत है.