Search

 
 
 

सिकंदराबाद कैंटोनमेंट के हाई-सिक्योरिटी मिलिट्री एरिया से 4 AK-47 सहित 11 हथियार गायब

National News : सेना के अधिकारियों के अनुसार अत्याधुनिक हथियारों के गायब होने की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया. सेना ने तत्काल जांच शुरू की. मलकाजगिरी पुलिस को भी जांच में शामिल किया गया है.
 
अत्याधुनिक राइफल (फाइल फोटो)

National News : हैदराबाद स्थित आर्मी बेस(मद्रास रेजीमेंट) में सेंध लग गयी है. खबर है कि यहां से हथियारों की चोरी हुई है.  चोरी की घटना से सेना के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद कैंटोनमेंट के हाई-सिक्योरिटी मिलिट्री एरिया से 11 हथियार चोरी हुए हैं.  इन हथियारों में 4 AK-47 राइफल, 1 इंसास राइफल,  पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस और गोला-बारूद भी गायब है. यह घटना रविवार रात घटी है. 

 

सेना ने इस मामंले में स्थानीय थाने में FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सेना के अधिकारियों के अनुसार अत्याधुनिक हथियारों के गायब होने की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया. सेना ने तत्काल जांच शुरू की. मलकाजगिरी पुलिस को भी जांच में शामिल किया गया है.  

 

TOI ने जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से  रिपोर्ट दी है कि शुरुआती जांच पड़ताल में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका की आशंका जताई गयी है. जानकारी के अनुसार इस विंग से जुड़े सेना के जवानों के अलावा कुछ सिविल यूनिट के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का भी आना जाना यहां है.  सूत्रों के अनुसार पुलिस और सेना उन लोगों से पूछताछ कर रही है, जिनको यहां आने जाने का परमिशन था.  
 
 

बता दें कि इस हाई-सिक्योरिटी इलाके की सुरक्षा सशस्त्र जवानों की टीम अलग-अलग शिफ्ट में करती है. बताया जाता है कि अत्याधुनिक हथियारों की चोरी की घटना के समय इलाके में अपेक्षाकृत कम  सुरक्षाकर्मी  तैनात थे. हालांकिसुरक्षा घेरे के बीच से हथियारों  बाहर कैसे ले जाये गये,  इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही