Search

 
 
 

SCO सम्मेलन : पीएम मोदी शी जिनपिंग, पुतिन से गर्मजोशी से मिले, आतंकवाद पर हमला बोला

International News  : शिखर सम्मेलन की बैठक की यह खासियत रहती है कि यहां चीन-रूस और भारत एक साथ एक मंच पर उपस्थित होते हैं. सुपरपावर अमेरिका को यह रास नहीं आता है. दिलचस्प बात यह रही कि पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से हालचाल लिया. दोनों नेता चलते-चलते बात कर रहे थे. पीएम मोदी पास खड़े पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को अनदेखा करते  हुए जिनपिंग के साथ आगे बढ़ गये.
 
पीएम मोदी शी जिनपिंग, पुतिन से मिले,

International News  : किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात हुई. तीनों हंसते हुए मिले. पीएम मोदी ने पुतिन और जिनपिंग का हाथ थामा. य़ह  तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल हो रही है.

 

 

जानकारों के अनुसार शिखर सम्मेलन की बैठक की यह खासियत रहती है कि यहां चीन-रूस और भारत एक साथ एक मंच पर उपस्थित होते हैं. सुपरपावर अमेरिका को यह रास नहीं आता है. दिलचस्प बात यह रही कि पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से हालचाल लिया. दोनों नेता चलते-चलते बात कर रहे थे.

 

पीएम मोदी पास खड़े पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को अनदेखा करते  हुए जिनपिंग के साथ आगे बढ़ गये.   शिखर सम्मेलन में  पीएम  मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का आह्वान किया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री  शहबाज शरीफ की मौजूदगी में  पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने आतंकवाद का घिनौना चेहरा देखा.

 

प्रधानमंत्री ने  साफ  कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में समर्थन देने वाले देशों को हम स्वीकार नहीं कर सकते.  श्री मोदी ने  कहा, आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर कार्रवाई करना हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए. यह पूरी मानवता के लिए जरूरी है.
  

 
इस साल सम्मेलन की थीम Together for Sustainable Peace, Development and Prosperity रखी गयी  है. सम्मेलन में शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन, नरेंद्र मोदी और मसूद पेजेश्कियन के अलावा पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस और कजाकिस्तान के शीर्ष नेता शिरकत कर रहे हैं. 

 

शंघाई सहयोग संगठन के बारे में बता दें कि इसमें कुल दस सदस्य देश शामिल हैं. अहम बात यह है यह दुनिया की कुल जीडीपी का लगभग 25 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही