Search

 
 
 

जीडीपी विकास दर  7.8 प्रतिशत, पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी, आलोचकों पर तंज कसा

Bishkek : श्री मोदी ने इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट अपने एक वीडियो देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने लिखा,  देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. 7.8 प्रतिशत की विकास दर. पूरा देश खुशी से भरा हुआ है. मैं देश के लोगों को उनके संकल्प और मेहनती स्वभाव के लिए बधाई देता हूं. यह हमारी सामूहिक ताकत को दिखाता है.
 
जीडीपी विकास दर  7.8 प्रतिशत, पीएम ने देशवासियों को दी बधाई
  • देशवासियों को सलाह, गैर जरूरी विदेश यात्राएं नहीं करना चाहिए.
  • विदेशी डेस्टिनेशन पर शादी-ब्याह नहीं करना चाहिए.
  • जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए.

Bishkek : पीएम मोदी इन दिनों SCO सम्मेलन में  शामिल होने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में है. इसी बीच खबर आयी कि अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी विकास दर उम्मीद से अधिक 7.8 प्रतिशत दर्ज हुई है.

 

 
पीएम मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की इस नयी ऊंचाई पर पहुंचने पर सराहना की है. उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर देश में निराशा फैलाने वाले आलोचकों पर तंज कसा है.पीएम मोदी ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक करार देते हुए इसका पूरा श्रेय देश की 140 करोड़  जनता का परिश्रम और मजबूत संकल्प को दिया.  


श्री मोदी ने इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट अपने एक वीडियो देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने लिखा,  देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. 7.8 प्रतिशत की विकास दर. पूरा देश खुशी से भरा हुआ है. मैं देश के लोगों को उनके संकल्प और मेहनती स्वभाव के लिए बधाई देता हूं. यह हमारी सामूहिक ताकत को दिखाता है. 

 


पीएम ने दुनिया में जारी संघर्षों को दर्शाते हुए लिखा, दुनिया युद्ध में डूबी हुई है. चारों तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं. विश्व संकटों से घिरा हुआ है. सप्लाई चेन पूरी तरह से डिस्टर्ब है. पीएम के अनुसार 2020 में कोविड काल से लेकर अब तक कहीं पर भी स्थिरता नहीं नजर आ रही है. उसके बावजूद भी भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है. 


आलोचकों पर हमलावर होते हुए लिखा, दूसरी ओर देश के भीतर  निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग, झूठ की गूंज और चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं. इन सारी चीजों को पार करते हुए, उन सभी बातों को चीरते हुए देश ने 7.8 प्रतिशत का ग्रोथ हासिल किया है.


लिखा कि हमें इस गति को बनाये रखना होगा. हमें आगे बढ़ते रहना होगा. इसके लिए आत्मनिर्भर भारत’ बनना जरूरी है.पीएम ने स्वदेशी का मंत्र वोकल फॉर लोकल का जिक्र करते हुए देशवासियों को सलाह दी कि गैर जरूरी विदेश यात्राएं नहीं करना चाहिए. विदेशी डेस्टिनेशन पर शादी-ब्याह नहीं करना चाहिए. 


सभी को मेड इन इंडिया के मंत्र को साकार करना चाहिए.  जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए. पीएम ने कहा, हम स्वदेशी पर बल देंगे, आत्मनिर्भरता पर बल देंगे तो मुझे विश्वास है कि जब आजादी के 100 वर्ष होंगे तो हम युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौपेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही