Search

 
 
 

अफगानिस्तान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके लगे, घर से बाहर भागे लोग

National News : नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी(एनसीएस) के अनुसार अफगानिस्तान में पहला भूकंप देर रात 1 बजकर  छह मिनट पर आया. इसकी तीव्रता 4.4 रिक्टर स्केल पर थी. भूकंप की गहराई धरती से 132 किलोमीटर नीचे थी. इलाके में दूसरा भूकंप 3.7 की तीव्रता वाला तीन बजकर 14 मिनट पर आया
 
अफगानिस्तान में भूकंप

National News : आज मंगलवार अलस्सुबह अफगानिस्तान, सिक्किम सहित अरुणाचल प्रदेश  में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये जाने की खबर है. सबसे पहले अफगानिस्तान की धरती कांपी. हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.

 

 
भूकंप का झटका महसूस करने पर लोग दहशत के मारे अपने-अपने घरों से बाहर भागे. भारत के जम्मू और कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी लोगों ने धरती की हिलना महसूस किया. 

 
 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी(एनसीएस) के अनुसार अफगानिस्तान में पहला भूकंप देर रात 1 बजकर  छह मिनट पर आया. इसकी तीव्रता 4.4 रिक्टर स्केल पर थी. भूकंप की गहराई धरती से 132 किलोमीटर नीचे थी. इलाके में दूसरा भूकंप 3.7 की तीव्रता वाला तीन बजकर 14 मिनट पर आया. तीन बजकर 31 मिनट पर अफगानिस्तान में तीसरा भूकंप  रिक्टर स्केल पर 4.2  तीव्रता वाला आया. इसका केंद्र काबुल से 105 किलोमीटर ईस्ट में था.
 
 
भारत  के जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में भी धरती कांपी.  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में देर रात  1 बजकर 54 मिनट पर भूकंप के झटके  लगे.  रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 थी सिक्किम के मंगन में रात में 1 बजकर 48 मिनट पर भूकंप आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.   
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही