Search

 
 
 

सरकार की चेतावनी के बाद मेटा ने फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटाए फर्जी एडल्ट ऐप्स के विज्ञापन

Lagatar Desk :  रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने मेटा को ‘नाइट प्ले’ और ‘किस’ जैसे ऐप्स के विज्ञापनों को लेकर सतर्क किया था. इन विज्ञापनों में अश्लील वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उन पर क्लिक करें. विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को दूसरी वेबसाइट पर भेजा जाता था.
 
मेटा

Lagatar Desk :  फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी एडल्ट ऐप्स का प्रचार करने वाले कई विज्ञापनों को मेटा (Meta) ने हटा दिया है. इन विज्ञापनों के जरिए लोगों को अश्लील वीडियो दिखाकर फर्जी वेबसाइटों पर ले जाया जा रहा था. इसके बाद यूजर्स से एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता था. मामला सामने आने के बाद भारत सरकार ने मेटा को इस तरह के विज्ञापनों को लेकर चेतावनी दी थी.

निजी जानकारियां हो जा रही थी लीक

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने मेटा को ‘नाइट प्ले’ और ‘किस’ जैसे ऐप्स के विज्ञापनों को लेकर सतर्क किया था. इन विज्ञापनों में अश्लील वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उन पर क्लिक करें. विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को दूसरी वेबसाइट पर भेजा जाता था.

 

इस वेबसाइट पर एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता था. इस फाइल को डाउनलोड करने से लोगों के फोन में मौजूद निजी और बैंकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारियां चोरी हो जाती थी. कुछ मामलों में बैंक खाते से बिना जानकारी के पैसे निकाल लिए जाते थे या ट्रांसफर कर लिए जाते थे. मामला सामने आने के बाद भारत सरकार ने मेटा को चेतावनी दी थी. 

Reuters को मिले 39 संदिग्ध विज्ञापन

भारत सरकार की चेतावनी के बाद Reuters ने जांच की, जिसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कम से कम 39 संदिग्ध विज्ञापन दिखे. इनमें से कई विज्ञापनों में अश्लील वीडियो के थंबनेल लगे थे, ताकि लोग उसे देखकर आकर्षित हों और उस पर क्लिक करें.

 

एक विज्ञापन में यूजर्स को ऐसी ही वेबसाइट पर भेजा गया, जहां बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो होने का दावा किया गया था. वेबसाइट पर लोगों से गूगल प्ले स्टोर या किसी आधिकारिक ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करने के बजाय सीधे ‘Movexa.apk’ नाम की फाइल फोन में इंस्टॉल करने को कहा गया. इस एपीके फाइल को डाउनलोड करने से फोन में मौजूद निजी जानकारी चोरी हो जाती है.

 

मेटा की विज्ञापन पॉलिसी 

मेटा की विज्ञापन पॉलिसी के मुताबिक, अश्लील नग्नता और यौन गतिविधियों से जुड़े विज्ञापनों की अनुमति नहीं है. इसके अलावा ऐसे विज्ञापन भी प्रतिबंधित हैं, जिनका इस्तेमाल लोगों को धोखा देने, ठगने या उनसे पैसे ऐंठने के लिए किया जाता है. इसके बावजूद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐसे विज्ञापन दिखाई दिए. 

 

एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें

किसी भी अनजान वेबसाइट से एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें. खासकर ऐसे विज्ञापनों पर क्लिक न करें, जो अश्लील वीडियो या किसी खास ऑफर का लालच देकर आपको दूसरी वेबसाइट पर ले जाएं. ऐप डाउनलोड करने के लिए हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर का इस्तेमाल करें. अगर कोई वेबसाइट सीधे एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहती है, तो सावधान रहें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही