Search

 
 
 

Jamshedpur News : 1 करोड़ इनामी असीम मंडल समेत छह माओवादियों के पोस्टर जारी

Jamshedpur News : नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश समेत छह वांछित माओवादियों के पोस्टर जारी किए हैं.  जारी पोस्टर में वांछित माओवादियों की तस्वीर के साथ उनके नाम और घोषित इनाम की राशि लिखी है. इनमें असीम मंडल उर्फ आकाश प्रमुख नाम है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है.
 
माओवादियों के पोस्टर
  • माओवादियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान

Jamshedpur News :  पूर्वी सिंहभूम जिले में माओवादियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है. दलमा और आसपास के जंगलों में सक्रिय वांछित माओवादियों की तलाश के साथ ग्रामीण इलाकों में खुफिया तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है.

 

पोस्टर में तस्वीर के साथ नाम और इनाम की राशि

इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश समेत छह वांछित माओवादियों के पोस्टर जारी किए हैं.  जारी पोस्टर में वांछित माओवादियों की तस्वीर के साथ उनके नाम और घोषित इनाम की राशि लिखी है. इनमें असीम मंडल उर्फ आकाश प्रमुख नाम है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है. 

 

असीम मंडल उर्फ आकाश समेत छह वांछित माओवादियों के पोस्टरों को दलमा से सटे गांवों, प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है. पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों और वांछित माओवादियों के संबंध में गोपनीय सूचना देने की अपील की है.

 

एमजीएम से घाटशिला तक खुफिया तंत्र सक्रिय

दलमा के जंगलों के अलावा एमजीएम, घाटशिला और आसपास के इलाकों में भी पुलिस ने सूचना तंत्र को सक्रिय किया है. सुरक्षा एजेंसियां जंगल और सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है. ग्रामीणों से भी अपील की जा रही है कि माओवादी गतिविधि या वांछित उग्रवादियों के बारे में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें.

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क को कमजोर करना और जंगलों में उनकी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना है. सुरक्षा बलों की टीम लगातार संवेदनशील इलाकों में अभियान चला रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही