Search

 
 
 

दुबई में फंसे झारखंड के 11 मजदूर सुरक्षित लौटे, कोलकाता एयरपोर्ट से घर रवाना

Ranchi/Kolkata: दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूरों में से 11 गुरुवार को सकुशल अपने घर   लौट आये. सभी मजदूर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलकाता पहुंचे, जहां समाजसेवी सिकंदर अली ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्हें बस से हावड़ा स्टेशन के लिए रवाना किया गया.
 

Ranchi/Kolkata: दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूरों में से 11 गुरुवार को सकुशल अपने घर   लौट आये. सभी मजदूर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलकाता पहुंचे, जहां समाजसेवी सिकंदर अली ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्हें बस से हावड़ा स्टेशन के लिए रवाना किया गया.


अपने देश लौटते ही मजदूरों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी. मजदूरों ने बताया कि पर्याप्त रोजगार और उचित मजदूरी के अभाव में ही वे मजबूरीवश विदेश का रुख करते हैं.


जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर अक्टूबर 2025 में EMC कंपनी के माध्यम से दुबई में ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में काम करने गए थे. वहां कंपनी द्वारा समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा था और उनसे तय समय से अधिक काम लिया जा रहा था. इसके कारण उन्हें रहने और खाने-पीने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मजदूरों ने अपनी पीड़ा एक वीडियो के माध्यम से साझा कर सरकार से मदद की गुहार लगाई थी.

 

मामले की जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार और केंद्र सरकार ने सक्रिय पहल की, जिसके बाद मजदूरों की वापसी सुनिश्चित हो सकी. समाजसेवी सिकंदर अली ने कहा कि सरकार से प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और रोजगार के बेहतर प्रबंध की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की. अपने घर लौटे मजदूरों में गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिलों के श्रमिक शामिल हैं. 


जिनमें बगोदर (तिरला) के राजेश महतो, मंडरो (डुमरडेली) के अजय कुमार, नावाडीह (कंजकीरो) के डालेश्वर महतो, बिष्णुगढ़ (खेदाडीह) के जागेश्वर महतो, सिरैय के बैजनाथ महतो, पारजोरिया के दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो, चकचुको बसरिया के दीपक कुमार और बरकट्ठा (गोरहर) के रोहित महतो और सेवा महतो शामिल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही