Search

 
 
 

धनबाद नगर निगम की बैठक में 11 जोनल कमेटियां गठित, विकास को मिलेगी रफ्तार

बैठक में सभी 55 वार्डों के लिए कुल 11 जोनल कमेटियों का गठन किया गया. इन कमेटियों में पार्षदों को शामिल कर स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी व क्रियान्वयन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहर के बाबूडीह स्थित विवाह भवन में हुई. इसमें शहर के समग्र विकास को गति देने के लिए कई निर्णय लिए गए. बैठक में मेयर संजीव सिंह, डिप्टी मेयर अरुण चौहान, नगर आयुक्त आशीष गंगवार और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित सभी 55 वार्डों के पार्षद व निगम के अधिकारी मौजूद थे.


बैठक में सभी 55 वार्डों के लिए कुल 11 जोनल कमेटियों का गठन किया गया. इन कमेटियों में पार्षदों को शामिल कर स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी व क्रियान्वयन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है.

 

 

मेयर संजीव सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जोनल कमेटियां वार्ड स्तर की समस्याओं के त्वरित समाधान व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगी. शनिवार की ही शाम नगर निगम कार्यालय में इन कमिटियों के साथ बजट को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इसके बाद 30 मार्च को विशेष बैठक आयोजित कर विकास योजनाओं को पारित किया जाएगा.

 

डिप्टी मेयर अरुण चौहान और नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने भी इस पहल को नगर प्रशासन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे कार्यों में तेजी आएगी और जवाबदेही सुनिश्चित होगी. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि नए पार्षदों व मेयर के नेतृत्व में जोनल कमिटियों का गठन एक दूरदर्शी निर्णय है. 

 

बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराएं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही