Search

 
 
 

वन विभाग में चर्चित राम बाबू सहित 12 रेंजर ACF में प्रमोट

वन विभाग ने चर्चित रेंजर राम बाबू सहित 12 को एसिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) के पद पर प्रोन्नति दी है. इसके अलावा एक फॉरेस्ट गार्ड को रेंजर के पद पर प्रोन्नत किया है. ACF में प्रोन्नत वन पर्यावरण विभाग ने प्रोन्नति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
 

Ranchi: वन विभाग ने चर्चित रेंजर राम बाबू सहित 12 को एसिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) के पद पर प्रोन्नति दी है. इसके अलावा एक फॉरेस्ट गार्ड को रेंजर के पद पर प्रोन्नत किया है. ACF में प्रोन्नत वन पर्यावरण विभाग ने प्रोन्नति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.


रेजर राम बाबू अपने कारनामों से चर्चित रहे हैं. बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में पदस्थापन के दौरान राम बाबू ने अपने साला को चिड़ियाघर का सप्लायर बना दिया था. वह चिड़ियाघर में बाकी चीजों के साथ इंडेन का गैस भी सप्लाई करता था. इसके लिए चिड़ियाघर से ज्यादा पैसा वसूलता था. हालांकि वह इंडेन का अधिकृत विक्रात नहीं है.

इसे भी पढ़ें - 

 

साले के सप्लाई का बिल राम बाबू ही पास करते थे. उनका साला इलाके में रेंजर बना फिरता था. इस मुद्दे पर हंगामा होने के बाद सरकार ने राम बाबू को चिड़ियाघर से हटा दिया था. विभाग ने राम बाबू सहित जिन रेंजरों को एसीएफ में प्रोन्नति दी है उन्होंने उसी क्षेत्र में पदस्थापित किया है, जहां वे रेंजर थे.

 

प्रमोट होने वालों का ब्योरा

नाम पुराना पद नया पद
बबलू कुमार देरही वनपाल रेंजर
दिमद कुमार रेंजर एसीएफ
विजय कुमार रेंजर एसीएफ
संजीव कुमार रवि रेंजर एसीएफ
संजय कुमार रेंजर एसीएफ
सत्येंद्र कुमार चौधरी रेंजर एसीएफ
राम बाबू कुमार रेंजर एसीएफ
अनिल कुमार  रेंजर एसीएफ
प्रमोद कुमार  रेंजर एसीएफ
प्रतिमा कुमारी  रेंजर एसीएफ
गायत्री देवी  रेंजर एसीएफ
राकेश कुमार सिंह  रेंजर एसीएफ
सुरेश राम  रेंजर एसीएफ

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
        
       
         

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही