Search

 
 
 

बिहार में 120 PSA ऑक्सीजन प्लांट तैयार, मरीजों को मिलेगी राहत

 
Patna: कोरोना काल में जिस तरह से ऑक्सीजन आपूर्ति में समस्या हुई थी, उसे लेकर बिहार सरकार सजग थी. इस समस्या से निबटने के लिए बाद में ऑक्सीज प्लांट बनाने पर जोर दिया गया. इसमें जगह-जगह पीएसए प्लांट बनाने की रूपरेखा तैयार की गयी. उस पर काम किया गया. इस तरह से ऑक्सीजन संकट से निबटने के लिए बिहार में 120 पीएसए प्लांट पूरी तैयार हो गए. इन सभी प्लांटों से एक साथ पूरे राज्य में 285 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/presidential-election-jdu-announces-support-for-nda-candidate-draupadi-murmu/">बिहारः

राष्ट्रपति चुनाव, जेडीयू ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान
जानकारी के अनुसार भारत सरकार के निर्देश पर राज्य के विभिन्न जिलों और अनुमंडलों में PSA ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांटों की स्थापना की गयी है. सभी प्लांटों से ऑक्सीजन आपूर्ति की क्षमता की माप की गयी है. इसके लिए सभी ऑक्सीजन प्लांटों में मॉक ड्रिल भी किया गया है. इसके साथ ही सभी प्लांटों में ऑक्सीजन उत्पादन शुरू कर दिया गया. ऑक्सीजन के स्टोरेज और संबंधित अस्पतालों में आपूर्ति को लेकर बिछाई गई पाइपलाइन की क्षमता की जांच की गयी है. ऑक्सजन ऑपूर्ति को लेकर उत्पादन के साथ ही बिजली की व्यवस्था की गयी है. इससे ऑक्सीजन सप्लाई बाधित नहीं होगी. मरीजों को अब ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-opposition-parties-march-on-foot-to-raj-bhavan-in-protest-against-agneepath-scheme/">बिहार

: अग्निपथ योजना के विरोध में विपक्षी दलों का राजभवन तक पैदल मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही