Search

 
 
 

बिहार में 1215 कैदी कर रहें छठ पर्व, मोतिहारी जेल में व्रत कर रहीं रुकसाना खातून

Patna News: मोतिहारी सेंट्रल जेल में 137 बंदी छठ पर्व कर रहे हैं. इनमें 75 महिला और 62 पुरुष बंदी शामिल हैं. व्रतियों की सुविधा, भावनाओं और उनकी श्रद्धा का पूरा सम्मा करते हुए कारार प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस पूरे आयोजन में एक मुस्लिम महिला रुकसाना खातून का छठ व्रत करना चर्चा का विषय बना हुआ है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Patna News: छठ पर्व की महिमा ही ऐसी है कि जो अपने घर नहीं पहुंच सके हैं, वो वहीं नेम निष्ठा का पर्व मना रहे हैं. इस बार राज्य की 52 जेलों में कुल 1215 बंदी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं. इनमें 613 पुरुष और 602 महिला बंदी शामिल हैं. कारा प्रशासन ने व्रतियों के लिए पूजन सामग्री, नए वस्त्र और अस्थायी घाट जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं.

इसे भी पढ़ें:

खास बात यह है कि इनमें 431 बंदी पहली बार छठ का व्रत कर रहे हैं. पहली बार व्रत करने वालों में 220 पुरुष और 211 महिला बंदी हैं. राजधानी पटना स्थित आदर्श केंद्रीय कारा बेउर में भी छठ महापर्व को लेकर विशेष तैयारी की गई है. यहां कुल 37 बंदी छठ व्रत कर रहे हैं. इनमें 21 पुरुष और 16 महिला बंदी शामिल हैं. जेल प्रशासन की ओर से सभी व्रतियों को पूजा सामग्री, नए वस्त्र और अन्य आवश्यक धार्मिक सामान उपलब्ध कराया जा रहा है.

 


बेउर जेल परिसर स्थित तालाब की विशेष साफ-सफाई कराई गई है. तालाब में स्वच्छ पानी भरने के साथ गंगाजल भी मिलाया गया है, ताकि व्रती श्रद्धापूर्वक भगवान भास्कर को सूर्य दे सकें.

 

रुकसाना खातून कर रहीं छठ

वहीं मोतिहारी सेंट्रल जेल में 137 बंदी छठ पर्व कर रहे हैं. इनमें 75 महिला और 62 पुरुष बंदी शामिल हैं. व्रतियों की सुविधा, भावनाओं और उनकी श्रद्धा का पूरा सम्मा करते हुए कारार प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस पूरे आयोजन में एक मुस्लिम महिला रुकसाना खातून का छठ व्रत करना चर्चा का विषय बना हुआ है. रुकसाना पिछले 12 वर्षों से लगातार छठ व्रत कर रही हैं. इनमें 11 बार जेल के भीतर और एक बार जेल के बाहर रहकर इस पर्व को पूरी निष्ठा से किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही