Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर मोइज अब्बास समेत 13 की मुठभेड़ में मौत

Lagatar Desk : पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान के सरारोघा क्षेत्र में 24 जून 2025 को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ हुई एक मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रानुल्लाह सहित 11 आतंकियों की मौत हो गई. यह ऑपरेशन खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में चलाया गया था, जहां खुफिया जानकारी के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी थी.


 मेजर मोइज अब्बास, जो पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) में तैनात थे और चकवाल जिले के रहने वाले थे, इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे. 37 वर्षीय मेजर अब्बास वही अधिकारी थे, जिन्होंने फरवरी 2019 में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने का दावा किया था.


उस समय अभिनंदन का लड़ाकू विमान बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद LoC पार क्रैश हो गया था. मोइज अब्बास ने इस घटना के बाद कई साक्षात्कारों में अभिनंदन को पकड़ने की परिस्थितियों का जिक्र किया था, जिससे उसका नाम सुर्खियों में आया था.

 

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, यह ऑपरेशन आतंकियों के खिलाफ खुफिया सूचना पर आधारित था. मुठभेड़ के दौरान TTP के आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें मेजर अब्बास और लांस नायक जिब्रानुल्लाह शहीद हो गए. सेना की जवाबी कार्रवाई में 11 आतंकी भी मारे गए.

 

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस हमले में 14 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई, लेकिन सेना ने आधिकारिक तौर पर केवल दो सैनिकों की मौत की पुष्टि की है. पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर मेजर मोइज अब्बास की मौत की खबरें चर्चा में हैं. कई यूजर्स ने इसे "पाकिस्तान के लिए करारा झटका" बताया, जबकि कुछ ने इसे "कर्म का फल" करार दिया. 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही