Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

'सरदार जी 3' विवाद पर दिलजीत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारे हाथ में कुछ नहीं

Lagatar desk :  दिलजीत दोसांझ अपनी आगामी फिल्म सरदार जी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि उसमें की गई कास्टिंग है. फिल्म के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.

 

इस विवाद पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है और पाकिस्तानी कलाकार को कास्ट करने की आलोचना की है. संगठन ने फिल्म के निर्माताओं और दिलजीत दोसांझ को आड़े हाथों लेते हुए इसे भारतीय भावनाओं के खिलाफ बताया.

 

 

 

 विवाद बढ़ने के बाद फिल्म सरदार जी 3’ अब भारत में रिलीज नहीं की जाएगी और इसे केवल ओवरसीज (विदेशों) में ही रिलीज किया जाएगा. इस फैसले से कई फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग नाराज हैं और दिलजीत की आलोचना कर रहे हैंहाल ही में सिंगर मीका सिंह ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत को फेक सिंगर तक कह डाला, जिससे मामला और गर्मा गया है.

 

 

 

मीका सिंह ने दिलजीत को बताया फेक सिंगर

 

हाल ही में मीका सिंह ने अपने इंस्टा स्टोरी पर  एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा-  दोस्तों जैसा कि हमें पता है भारत और पाकिस्तान के बीच चीजें सही नहीं चल रही हैं. इसके बावजूद कुछ लोग गैर जिम्मेदार बन रहे हैं.

 

कोई भी कंटेंट जिसमें बॉर्डर के उस पार के आर्टिस्ट हों, रिलीज करने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए. स्पेशली जब वो आपके देश की बात हो. फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म को लेकर काफी लोगों ने विरोध किया लेकिन कुछ अभी उसे समझ नहीं पा रहे हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि कोई फेक सिंगर जिसने इंडिया 10 शो किए और हजारों फैंस की टिकट बिकवाईं, अब उसे कोई परवाह नहीं है. उसने फैंस को धोखा देकर ऐसे ही छोड़ दिया है.

 

 

Uploaded Image

 

दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी

सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर जारी विवाद पर अब तक चुप्पी साधे हुए दिलजीत दोसांझ ने आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है.हाल ही में उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और फिल्म की शूटिंग से जुड़ी परिस्थितियों को साझा किया.

 

दिलजीत ने कहा, जब यह फिल्म बनी थी, तब हालात सामान्य थे. हमने इसे फरवरी में शूट किया था और उस समय सब कुछ ठीक था. उसके बाद हालात बदले हैं, और बहुत सारी चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं होतीं. ऐसे में मेकर्स ने फैसला लिया कि फिल्म को रिलीज तो करना ही है, और अब जब भारत में इसे रिलीज नहीं किया जा सकता, तो ओवरसीज में रिलीज किया जाएगा.

 

उन्होंने आगे कहा, इस फिल्म में प्रोड्यूसर्स का काफी पैसा लगा है. जब फिल्म बन रही थी, तब ऐसी कोई स्थिति नहीं थी. मेकर्स को भी पता है कि उन्हें नुकसान हो सकता है, लेकिन अब हालात हमारे हाथ में नहीं हैं. ऐसे में अगर निर्माता फिल्म को विदेश में रिलीज करना चाहते हैं, तो मैं उनका समर्थन करता हूं

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही