Search

 
 
 

Gumla News: 13 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

Gumla News: परिजनों ने 4-5 युवकों पर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. उनका यह भी आरोप है कि घटना की सूचना पालकोट थाना पुलिस को देने के बाद भी मेडिकल और कानूनी प्रक्रिया में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला.
 
सांकेतिक तस्वीर

Gumla News: पालकोट थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा गुरुवार शाम से लापता थी. देर रात कुछ युवक उसे उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए. परिजनों ने बच्ची को बेसुध अवस्था में पाया. उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं.

इसे भी पढ़ें: 

परिजनों के मुताबिक, बच्ची की हालत गंभीर थी और वह घटना के बाद बोलने की स्थिति में नहीं थी. इसके बाद उसे इलाज के लिए कोलेबिरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर किया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. शुक्रवार शाम परिजन बच्ची को लेकर रिम्स पहुंचे.

 

परिजनों ने 4-5 युवकों पर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. उनका यह भी आरोप है कि घटना की सूचना पालकोट थाना पुलिस को देने के बाद भी मेडिकल और कानूनी प्रक्रिया में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला.

 

वहीं, बसिया एसडीपीओ शिव मरांडी ने बताया कि मामले में अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं मिली है. बच्ची को परिजन पहले कोलेबिरा और फिर सिमडेगा अस्पताल ले गए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बच्ची के बयान और जांच के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी. पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि होने पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही