Search

 
 
 

Dhanbad News: शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी

Dhanbad News: पीड़ित के अनुसार फोन करने वाले एक व्यक्ति ने खुद को उत्पाद विभाग का अधिकारी रंजन सिंह बताया. उसने शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने का भरोसा देकर रवि कुमार यादव से पैसे वसूलने शुरू कर दिए.
 
पीड़ित व्यक्ति

Dhanbad News: जिले में शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 14 लाख चार हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने खुद को उत्पाद विभाग का अधिकारी बताकर रवि कुमार यादव को महुदा और छत्रुटांड़ में शराब दुकान का ठेका दिलाने का झांसा दिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

पीड़ित के अनुसार फोन करने वाले एक व्यक्ति ने खुद को उत्पाद विभाग का अधिकारी रंजन सिंह बताया. उसने शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने का भरोसा देकर रवि कुमार यादव से पैसे वसूलने शुरू कर दिए. आरोप है कि पीड़ित को उत्पाद विभाग के कार्यालय भी ले जाया गया. इस दौरान पांडे जी नामक व्यक्ति को 10 हजार रुपए दिए गए.

इसे भी पढ़ें: 

लाइसेंस दिलाने के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में रकम ली गई.इसमें 5.50 लाख, 2.40 लाख, 1.30 लाख, 35 हजार, 25 हजार, दो बार 23,500 रुपये और 12,300 रुपये के भुगतान शामिल हैं. शिकायत के अनुसार बैंक खातों में करीब 10.39 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए जबकि कुल ठगी की रकम 14.04 लाख रुपये बताई गई है. इसके बदले पीड़ित को बैंक ऑफ इंडिया के आठ चालान दिए गए. जांच में इन चालानों के फर्जी होने का पता चला.

 

लंबे समय तक लाइसेंस नहीं मिलने और दुकान का ठेका नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का संदेह हुआ. चालानों की जांच के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ जिसके बाद पीड़ित ने बरवाअड्डा थाने में शिकायत दर्ज करा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है . जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही